Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय प्रवास पर वर्धा रवाना

राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय प्रवास पर वर्धा रवाना

55
0
Spread the love

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज तीन दिवसीय महाराष्ट्र प्रवास पर वर्धा के लिए रवाना हो गई है। तीन दिनों के प्रवास के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में शाम 4.30 बजे गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगी। तत्पश्चात राज्यपाल शाम 6.30 बजे वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रवास के अगले क्रम में राज्यपाल सुश्री उइके सेवाग्राम, वर्धा का भ्रमण भी करेंगी।


Spread the love