Home व्यापार महामारी में मुकेश अंबानी ने 1 घंटे में जितना कमाया, उतना कमाने में एक अकुशल मजदूर को 10000 साल लग जाएंगे

महामारी में मुकेश अंबानी ने 1 घंटे में जितना कमाया, उतना कमाने में एक अकुशल मजदूर को 10000 साल लग जाएंगे

by admin

नई दिल्ली | भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई से आते हैं। फोर्ब्स की वेबसाइट पर की गई मैपिंग के मुताबिक मुंबई से 38 अरबपति आते हैं, जिसमें रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे टॉप पर हैं। ऑक्सफैम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महामारी के दौरान मुकेश अंबानी को एक घंटे में जितनी आमदनी हुई, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे, या मुकेश अंबानी ने जितनी आय एक सेकेंड में हासिल की, उसे पाने में एक अकुशल मजदूर को तीन साल लगेंगे।बता दें कुछ दिन पहले गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम की रिपोर्ट आई थी। इसके मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इतने पैसे को अगर देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में किया जाए, तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपये दिए जा सकते हैं।

भारत के 34 अरबपतियों की संपत्ति से अधिक दौलत है बेजोस और मस्क के पास

मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, शिव नडार और उदय कोटक समेत भारत के 34 अरबपतियों की जितनी संपत्ति है उससे कहीं अधिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पास है। फोर्ब्स के मुताबित भारत के टॉप 100 रईसों में सबसे अधिक मुंबई से हैं। इनकी संख्या 38 है। जबकि 18 अरबपतियों के साथ दिल्ली दूसरे और 12 अरबपतियों वाला बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है।

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत भारत के इन शहरों के प्रमुख अरबपति

अरबपति कुल संपत्ति अरब डॉलर में शहर
मुकेश अंबानी 75 मुंबई
राधाकृष्ण दमानी 20.2 मुंबई
पालोनजी मिस्त्री 15.6 मुंबई
उदय कोटक 15 मुंबई
कुमार बिड़ला 10.5 मुंबई
गौतम अडाणी 29.3 अहमदाबाद
हसमुख चुडगर 5.5 अहमदाबाद
करसनभाई पटेल 3.9 अहमदाबाद
पंकज पटेल 5.2 अहमदाबाद
समीर मेहता 2.8 अहमदाबाद
नारायन मूर्ति 3.6 बेंगलुरु
अजीम प्रेमजी 8.7 बेंगलुरु
किरन मजूमदार शॉ 4 बेंगलुरु
गोपाल कृष्णन 3.3 बेंगलुरु
बायजू रविचंद्रन 1.8 बेंगलुरु
शिव नाडर 23 नई दिल्ली
सुनील मित्तल 11.8 नई दिल्ली
कुलदीप सिंह एंड गुरुबचन सिंह धींगरा 8.6 नई दिल्ली
कुशल पाल सिंह 37.1 नई दिल्ली
कपिल एंड राहुल भाटिया 4.9 नई दिल्ली
साइरस पूनावाला 11.5 पुणे
राहुल बजाज 6 पुणे
बाबा कल्याणी 2.3 पुणे
अभय फिरोडिया 2.4 पुणे
मुरली दीवी एंड फैमिली 7 हैदराबाद
पीपी रेड्डी 1.6 हैदराबाद
पीवी कृष्ण रेड्डी 1.6 हैदराबाद
पीवी रामप्रसाद रेड्डी 3.5 हैदराबाद
आचार्य बालकृष्ण 2.2 हरिद्वार
सावित्रि जिंदल एंड फैमिली 8.4 हिसार
कलानिधि मारन 2.5 चेन्नई
वेणु गोपाल 7.3 कोलकाता
संजीव गोयनका 1.8 कोलकाता
T.S. KALYANARAMAN 1 त्रिशुर
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स पर 25 जनवरी 2021 के आंकड़ों के मुताबिक इन टॉप 100 में से 34 अरबपतियों का नेटवर्थ 348.9 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस और एलन मस्क का नेटवर्थ मिलाकर 359 अरब डॉलर। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस 187.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और 172.8 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क दूसरे नंबर पर।

Related Posts