Home देश गुजराती फिल्म ‘Chhello Show’ को मिली ऑस्कर में एंट्री

गुजराती फिल्म ‘Chhello Show’ को मिली ऑस्कर में एंट्री

by Surendra Tripathi

गुजराती फिल्म छेलो शो को 95वें अकादमी पुरस्कार में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में प्रवेश दिया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि की घोषणा की है। गुजराती फिल्म छेलो शो, जिसका अंग्रेजी में शीर्षक द लास्ट शो है, अकादमी पुरस्कार 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। गुजराती फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया है। इसमें भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। छेलो शो भारत में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts