Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री द्वारा दल्ली राजहरा नपा अध्यक्ष शिबू नायर सम्मानित 

मुख्यमंत्री द्वारा दल्ली राजहरा नपा अध्यक्ष शिबू नायर सम्मानित 

by Surendra Tripathi

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण श्रमिक क्षेत्र के निवासियों के लिए चलित चिकित्सा बस के कुशल संचालन के लिए दल्ली राजहरा नगरपालिका को प्रदेश स्तर पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया दल्ली राजहरा नगर के श्रमिक क्षेत्रों में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के मार्गदर्शन में उक्त चिकित्सा वाहन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं नगरीय क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उक्त पुरस्कार प्रदान किया गया प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित गौरव समागम 2023 मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  के द्वारा दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर को मेडल प्रदान किया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा की गई प्रदेशभर के नगर निगम के महापौर सभापति नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शिव शिष्ट अतिथि रेक चंद जैन संसदीय सचिव थे.

 

Related Posts