Home देश ओडिशा रेल दुर्घटना :280 लोगों की मौत, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- PM मोदी

ओडिशा रेल दुर्घटना :280 लोगों की मौत, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- PM मोदी

by Surendra Tripathi

ओडिशा के हालासोर में हुए रेल हादसे के पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रेल अधिकारियों ने जानकारी दी कि 3 जून तक हादसे के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई, जबकि 747 लोग घायल हुए और 56 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आर्मी, एयरफोर्स सहित कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। ट्रेन के डिब्बों में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जून को ओडिशा के बालासोर का दौरा किया।  उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्मारकीय त्रासदी को कम करने के लिए ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है ये बहुत दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जो दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Related Posts