Home छत्तीसगढ़ बारिश के मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

बारिश के मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

by Surendra Tripathi

बारिश शुरू होते ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में इन्फेक्शन और डेंगू बुखार जैसी समस्याएं पनपने लगती हैं। वहीं इस दौरान बच्चे भी ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं। बारिश में भीगने से बच्चे फ्लू का शिकार हो जाता है। बता दें कि बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण उनके बीमार होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। बारिश के मौसम में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए माता-पिता को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। बारिश के मौसम में मानसून फ्लू के अलावा अन्य बीमारियों का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छरों के पनपने से डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों का इन बीमारियों से बचाव करने के लिए उनका टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी होता है।

Related Posts