Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे

छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे

by Surendra Tripathi

रायपुर.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, हमने केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा कर दी है।राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे। दिल्ली में भी सरकार आते ही जातिगत जनगणना पर काम होगा। जिसे भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार नही कर पा रही है। किसानों को हमने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से आगे बढ़ गए है। प्रदेश सरकार आने के बाद 3000 रुपए तक इसे पहुंचाएंगे।राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस गरीब मजदूर छोटे व्यवसायियों की सरकार है। कांग्रेस की आप सरकार बनाइए। स्वास्थ्य बीमा जो 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है। इसलिए उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है। शिक्षा और स्वास्थ्य को बेचने का काम करती है।

राहुल गांधी ने कहा, मैं आज किसान मजदूर भाइयों से मिला। किसानों ने खुशी जाहिर की है, लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।

Related Posts