स्काई-फाई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर इस फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म के टिकट के दाम और पहले शो को लेकर अपडेट सामने आया है। बुक माई शो के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म को देखने में हजार से ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। पांच भाषाओं में रिलीज हो रही इस फिल्म का लोगों में जबरदस्त क्रेज है।



