Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : भाजपा ने किया प्रत्याशियों का एलान

छत्तीसगढ़ : भाजपा ने किया प्रत्याशियों का एलान

by admin

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में पार्टी ने 195 से ज्यादा सीटों पर नामों की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ की ग्यारह सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम भी शामिल है। दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी, कांकेर से भोजराज नाग चुनाव लड़ेंगे।वहीं कोरबा से सरोज पांडेय, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बिलासपुर से तोखन साहू, बस्तर से महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 11 में 9 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

Related Posts