Home छत्तीसगढ़ नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, कक्षा में खुद पढ़ते रहे बच्चे

नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, कक्षा में खुद पढ़ते रहे बच्चे

23
0
Spread the love

 सूरजपुर.

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, नर्मदापारा भुनेश्वरपुर के शासकीय स्कूल का प्रधान पाठक नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों को जब सूचना मिली कि स्कूल में शिक्षक नशे की हालत में हैं, तो वे तत्काल विद्यालय पहुंचे।

वहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कक्षा में बच्चे स्वयं पढ़ाई कर रहे थे, जबकि स्कूल के प्रधान पाठक निरंजन प्रसाद कुशवाहा अपने कक्ष में जमीन पर सोते हुए पाए गए।ग्रामीणों को देखते ही हेडमास्टर घबरा गए और आनन-फानन में कक्षा में पढ़ाने का प्रयास करने लगे, लेकिन नशे की हालत इतनी गंभीर थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घटना की जानकारी तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। इसके बाद रामानुजनगर बीईओ डीएस. लकड़ा के नेतृत्व में एक जांच टीम मौके पर पहुंची।


Spread the love