रायपुर। सफर के दौरान रविवार को भिलाई और रायपुर के बीच चलती ट्रेन में एक महिला यात्री ने बेटी को जन्म दिया। वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्ची के जन्म की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित व्यवस्था करते हुए मां और नवजात को सुरक्षित आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया।महबूबनगर (हैदराबाद) से चांपा जा रही 25 वर्षीय अंकिता कुमारी अपने पति दिनेश कुमार के साथ एस-2 कोच में यात्रा कर रही थी। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मदद की।



