रायपुर.
राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। फरवरी की शुरुआत में ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल किसी भी तरह की बारिश गतिविधि नहीं हो रही है और आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।रायपुर में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और देर शाम के समय हल्की ठंड बनी हुई है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 61 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 47 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर आसमान में लगभग 30 प्रतिशत बादल छाए रहे। हवा की औसत गति 1 किमी प्रति घंटा रही, जिससे मौसम अपेक्षाकृत शांत बना रहा।



