Home Uncategorized पर 33 घंटे बाद थमा ट्रैफिक का तांडव

पर 33 घंटे बाद थमा ट्रैफिक का तांडव

27
0
Spread the love

टैंकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गया जिससे भारी यातायात जाम लग गया

मुंबई और पुणे को जोड़ने वाली जीवन रेखा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बीते दो दिनों से जारी ट्रैफिक का संकट आखिरकार गुरुवार सुबह समाप्त हो गया। लगभग 33 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। इस महाजाम के कारण हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।यह समस्या मंगलवार शाम को शुरू हुई थी। खंडाला घाट के दुर्गम और पहाड़ी इलाके में एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था। टैंकर में ज्वलनशील गैस होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से दोनों तरफ का यातायात रोकना पड़ा। घाट सेक्शन की भौगोलिक स्थिति और गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए टैंकर को हटाने और गैस को सुरक्षित तरीके से खाली करने में लंबा समय लगा। अब मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर देर रात एक बजकर 46 मिनट पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह-लेन का प्रवेश नियंत्रित टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। टैंकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गया जिससे भारी यातायात जाम लग गया और व्यस्त एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम इतना भीषण था कि वाहनों की करीब 20 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई।


Spread the love