Home Uncategorized IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

10
0

रायपुर। RAIPUR BREAKING:

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीट विज्ञान परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा होने की जानकारी सामने आई है। 20 अगस्त को होने वाली बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र के WhatsApp पर वायरल होने की शिकायत सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में दबिश देकर जांच आगे बढ़ाई है।

पुलिस की तकनीकी जांच और मोबाइल चैट के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की जानकारी है। जांच के दौरान कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है। अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ किए जाने की जानकारी है, जबकि कवर्धा के दो छात्रों से भी पूछताछ की गई है।

पेपर WhatsApp के जरिए छात्रों तक पहुंचने की बात सामने आई है। मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज है। विश्वविद्यालय ने पेपर लीक की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द कर दी थी और मामले की जांच के लिए समिति भी गठित की गई थी।

पुलिस आज दोपहर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है। हालांकि गिरफ्तारियों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक ब्रीफिंग के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।