Home मनी व्यापार घाटा स्थिर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का निर्यात, क्या FY27...

व्यापार घाटा स्थिर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का निर्यात, क्या FY27 बनेगा कारोबार का सुनहरा साल

4
0
Spread the love

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में लंबे समय तक चले तनाव के बावजूद भारत के व्यापार क्षेत्र से उत्साहजनक खबर आई है. मई 2026 में देश का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि व्यापार घाटा लगभग स्थिर बना रहा. यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब दुनिया के कई देशों की सप्लाई चेन और ऊर्जा लागत दबाव में रही हैं. आंकड़े बताते हैं कि भारत का वैश्विक व्यापार लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है.

भारत के व्यापार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में देश का वस्तु निर्यात (Merchandise Exports) 45.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा मासिक स्तर है. अप्रैल में यह आंकड़ा 43.56 अरब डॉलर था. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि मई का प्रदर्शन हाल के वर्षों में सबसे मजबूत निर्यात वृद्धि वाले महीनों में शामिल है. सालाना आधार पर निर्यात में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय कारोबार की मजबूती को दर्शाती है.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here