Home मनी 20 लाख है सालाना इनकम तो कौन सा टैक्‍स रिजीम चुनें, नया...

20 लाख है सालाना इनकम तो कौन सा टैक्‍स रिजीम चुनें, नया अथवा पुराना, किसमें बचेगा पैसा

4
0
Spread the love

ज्‍यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को फॉर्म-16 दे दिया है और अब इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने का समय भी शुरू हो चुका है. इस शुरुआत के साथ ही यह उधेड़बुन भी शुरू हो गई है कि आपको नया इनकम टैक्‍स रिजीम चुनना चाहिए या फिर पुराना. जबसे सरकार ने दो रिजीम के तहत आईटीआर भरने का विकल्‍प दिया है, ज्‍यादातर टैक्‍सपेयर्स इसी कन्‍फ्यूजन में रहते हैं कि उन्‍हें किस रिजीम के तहत अपना इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करना चाहिए. मान लीजिए आपकी कमाई 20 लाख रुपये सालाना है तो किस रिजीम के तहत टैक्‍स भरना बेहतर होगा.

टैक्‍स और निवेश एक्‍सपर्ट बलवंत जैन का कहना है कि आईटीआर भरने से पहले यह तय करना बेहतर होगा कि आपको किस रिजीम के तहत ज्‍यादा लाभ होने वाला है. अगर आपकी 20 लाख की सालाना कमाई है तो टैक्‍स के लिहाज से आपके लिए कौन सा रिजीम बेहतर रहेगा, जिसके तहत आप आईटीआर फाइल कर सकते हैं. इसमें सबसे ज्‍यादा मायने रखता है आपका निवेश. अगर आपने निवेश किया है तो पुराने रिजीम के तहत कई विकल्‍पों पर टैक्‍स छूट का लाभ लिया जा सकता है.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here