Home छत्तीसगढ़ पूर्व पार्षद स्वप्निल तिवारी ने मवेशियों के मुख्य सड़कों में बैठने से...

पूर्व पार्षद स्वप्निल तिवारी ने मवेशियों के मुख्य सड़कों में बैठने से हो रही परेशानियों पर तत्काल कार्यवाही करने की माँग की

16
0

दल्ली राजहरा.
बारिश के मोसम में हर शहर,नगर,गली और मोहल्लों में अक्सर सड़को पर मवेशियों को सड़कों पर घूमते व बैठे देखा जाता रहा है,मवेशियों के मालिको के द्वारा अपनी जिम्मेदारी न निभाने और निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण कई बार दुर्घटना का शिकार आम जनता होती हैं।
इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जनसेवक स्वप्निल तिवारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08, टाउनशिप के आसपास आए दिन मवेशियों के मुख्य सड़क एवं गलियों में बैठने के कारण आम नागरिकों के आवागमन में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है। सड़क एवं गलियों में मवेशियों के बैठे रहने से वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने अध्यक्ष नगर पालिका से आग्रह किया है कि जनहित एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि वार्डवासियों एवं आम जनता को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।