रायपुर : एक ओर आंबेडकर अस्पताल में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में जेल में बंद टामन सिंह सोनवानी को कथित वीआइपी सुविधा दिए जाने का वीडियो सामने आया है। वहीं अब रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर कैदियों से वसूली और मारपीट के आरोप लगाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कैदियों ने जेल प्रहरियों पर पैसे मांगने, पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और वकील व स्वजन से मुलाकात में परेशानी पैदा करने के आरोप लगाए हैं।
एक कैदी ने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए मारपीट का दावा किया है। साथ ही आनलाइन भुगतान के स्क्रीनशाट भी सामने आए हैं। हालांकि वीडियो और स्क्रीनशाट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।



