रायपुर। माना थाना इलाके में एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। यहां स्थित तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई है। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया है कि इससे करोड़ों रुपयों के नुकसान का अनुमान है।
घटना के वक्त दुकानों के भीतर से कई धमाकों की आवाजें भी आईं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग दुकान नंबर B 164, B 165 और B 166 में लगी है। इन दुकानों के नाम दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेशनरी हैं। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में मुख्य रूप से स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जो इस आग की पूरी तरह चपेट में आ गया है।



