भिलाई .
जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपित युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान तीन युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई कि नाबालिग को अपने साथ ले जाने वाले तीन युवकों में से एक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को कुछ देर के लिए बाथरूम में बंद कर दिया गया था।


