Home देश पाकिस्तान : बड़ा आतंकी हमला,11 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत

पाकिस्तान : बड़ा आतंकी हमला,11 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत

5
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा से इस वक्त सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। 11 नवंबर को कोहार जिले में आतंकियों ने पाकिस्तानी पुलिस टीम के ऊपर एक बड़ा और सुनियोजित हमला किया। इस खूनी हमले में एक डीएसपी और सब इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने ना केवल अंधाधुंध गोलियां बरसाई बल्कि पुलिस की पांच गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक कोहार जिले के गुंबद इलाके की पुलिस टीम अवैध सोने की खदानों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन पर निकली थी। लेकिन दरबोकाच जालंधर बांदा के पास पहाड़ियों में पहले से घात लगाकर बैठे इन आतंकियों ने पुलिस के काफिलों को चारों तरफ से घेर लिया। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां सक्रिय रास्ते पर पहुंची, वहां पर ऊंचाई पर मौजूद हमलावरों ने ऑटोमेटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।