Home देश पेट्रोल पंप पर बढ़ती लाइनों के बीच महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्‍चा तेल...

पेट्रोल पंप पर बढ़ती लाइनों के बीच महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्‍चा तेल भी 107 डॉलर के पार, किस शहर में ज्‍यादा बढ़े दाम

30
0
Spread the love

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल आना शुरू हो गया है. दूसरी ओर, सरकार के तमाम दावों के बीच देश के तमाम पेट्रोल पंप पर लाइनें बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी बढ़ा दिया है. आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं और यूपी से लेकर बिहार तक इसका असर देखा जा रहा है. हालांक‍ि, तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे सस्‍ता होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे गिरकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल फिर 5 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 3 पैसे बढ़त के साथ 87.81 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 31 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 29 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here