Home देश हर महीने ₹10,000 जमा करें तो 5 साल बाद मिलेगा कितना पैसा

हर महीने ₹10,000 जमा करें तो 5 साल बाद मिलेगा कितना पैसा

25
0
Spread the love

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है, जो विशेष रूप से छोटे और मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसमें आपके द्वारा जमा किए गए पैसे पर सरकार की गारंटी होती है, जिससे निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है. आप बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना इसमें निवेश कर सकते हैं और एक निश्चित समय के बाद एक मोटा फंड आसानी से जमा कर सकते हैं.

आमतौर पर पोस्ट ऑफिस आरडी की अवधि 5 साल यानी 60 महीनों की होती है. आप 5 साल बाद भी अपनी बचत को जारी रखना चाहते हैं, तो आप संबंधित डाकघर में आवेदन देकर इसे अगले 5 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं. इससे आपको लंबे समय तक चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता रहेगा.

अप्रैल-जून 2026 की तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% की सालाना दर से ब्याज दिया जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि इस ब्याज की गणना तिमाही आधार पर कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि) करके की जाती है, जिससे ब्याज की राशि मूलधन में जुड़ती जाती है. आपका पैसा साधारण ब्याज की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ता है.

पोस्‍ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट में आपको हर महीने एक तय राशि डाकघर में जमा करनी पड़ती है. यह योजना ‘बूंद-बूंद से घड़ा भरता है’ के सिद्धांत पर काम करती है. कई लोगों के मन में यह गलत धारणा होती है कि निवेश शुरू करने के लिए बहुत मोटी रकम की जरूरत होती है. हकीकत यह है कि पोस्ट ऑफिस आरडी में आप मात्र ₹100 प्रति माह से भी अपनी बचत का सफर शुरू कर सकते हैं.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here