Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार में जय मां बम्लेश्वरी समूह को मिली बड़ी सौगात

सुशासन तिहार में जय मां बम्लेश्वरी समूह को मिली बड़ी सौगात

11
0
Spread the love

सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के ग्राम गोपालपुर के 10 सदस्यीय जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह को आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

समूह की महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग आजीविका गतिविधियों के विस्तार तथा आय बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इससे समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here