Home देश चीन में जोरदार भूंकप के झटके, 5.2 की तीव्रता, 2 लोगों की...

चीन में जोरदार भूंकप के झटके, 5.2 की तीव्रता, 2 लोगों की मौत, कई इमारतें जमींदोज

13
0
Spread the love

क्षिण चीन के गुयांग्झी स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार तड़के आए तेज भूकंप ने भारी दहशत फैल गई. अधिकारियों के मुताबिक 5.2 तीव्रता के इस भूकंप में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के अनुसार भूकंप सोमवार रात 12 बजकर 21 मिनट पर लिउझोउ शहर के लिउनान जिले में आया. इसका केंद्र ताइयांगचुन कस्बे के पास था. भूकंप की गहराई केवल 8 किलोमीटर बताई गई है, जिसकी वजह से झटके काफी तेज महसूस किए गए.
प्रशासन के मुताबिक भूकंप के कारण 13 इमारतें ढह गईं. हादसे के बाद एहतियात के तौर पर 7,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इलाके में कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है. राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं.
चार लोग अस्पताल में भर्ती
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं एक व्यक्ति की तलाश जारी है. भूकंप के झटके सिर्फ लिउझोउ तक सीमित नहीं रहे. गुआंग्शी क्षेत्र के कई बड़े शहरों, जिनमें नाननिंग और गुइलिन भी शामिल हैं. वहां भी लोगों ने झटके महसूस किए. देर रात आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद रेल लाइनों की सुरक्षा जांच की जा रही है. इसके चलते कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि बिजली, पानी, गैस और दूरसंचार जैसी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here