Home देश इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस बरकरार, अमेरिका तैयार, ईरान का इनकार, कहां फंसी...

इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस बरकरार, अमेरिका तैयार, ईरान का इनकार, कहां फंसी है बात

22
0
Spread the love

अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीएनएन की खबर के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता मंगलवार को हो सकती है. खबरों में बताया जा रहा है कि ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंचेगा. इसके मुख्य वार्ताकार संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ ही होंगे, जबकि अमेरिका की ओर से जेडी वेंस इसे लीड करने वाले हैं. हालांकि ईरानी मीडिया ने इससे साफ इनकार कर दिया है. अमेरिका के मुताबिक पुरानी टीम के साथ एक बार फिर नए दौर की वार्ता का आगाज होगा, हालांकि ईरान इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है.

बीच होर्मुज में उबाल उठा हुआ है. अमेरिका जहां दबाव बनाने के लिए नाकेबंदी किए हुए है, वहीं ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. जब से ईरानी कार्गो को अमेरिका ने कब्जे में लिया है, तब से होर्मुज का माहौल और बिगड़ गया है. कहां सीजफायर बुधवार को खत्म हो रहा था और कहां ये पहले ही टूट गया है. अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन फ्लीट छोड़ दी है. इस बीच वार्ता की कोशिशों को सबसे बड़ा झटका लगा है.

ईरान का इनकार क्यों?

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा है कि ईरान दूसरे दौर की वार्ता में हिस्सा लेगा या नहीं, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वहीं IRIB ने भी बताया कि अमेरिकी वार्ता को लेकर ईरान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बातचीत की संभावनाएं फिलहाल ज्यादा सकारात्मक नहीं हैं. ईरान की ओर से साफ कहा जा रहा है कि अमेरिका, ईरान के बंदरगाहों पर जब तक समुद्री नाकाबंदी जारी रखेगा, तब तक ईरान, इस्लामाबाद में दूसरी बैठक पर विचार भी नहीं करेगा.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here