Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी

22
0
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के जीवन में भी इन योजनाओं से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से जुड़े हितग्राही श्री अनिल कुमार को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का आवास मिला है, जिससे उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का एहसास आया है।

कच्चे मकान की कठिनाइयों से मिली राहत

श्री अनिल कुमार ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here