Home देश नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदल ……

नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदल ……

by Surendra Tripathi

बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदल सकते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर एक बार फिर से सरकार बना सकते हैं। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह गठबंधन अप्राकृतिक है… जो चीज अप्राकृतिक है वह लंबे समय तक टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि इस अप्राकृतिक गठबंधन की स्वत: ही स्वाभाविक मृत्यु हो जाएगी। बिहार में जो कुछ भी हो रहा है, उसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है, जो मतभेद हो रहे हैं, वह उन्हीं की वजह से है। बिहार की राजनीति में घटनाक्रम बहुत तेजी से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार में राजद, जदयू और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार फिलहाल वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। राजद और जदयू के बीच जबरदस्त तरीके से दूरियां दिखाई दे रही हैं।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जदयू की बड़ी बैठक होगी। इसके बाद एनडीए की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक तब नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे और साथ ही साथ सरकार बनाने का दावा भी करेंगे। रविवार शाम 4:00 के आसपास मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार एक बार फिर से शपथ लेंगे। इस बार उनके साथ भाजपा के नेता उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

Related Posts