Home छत्तीसगढ़ GPAIS (2024-25) पॉलिसी के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों को सौंपा प्रीमियम चेक

GPAIS (2024-25) पॉलिसी के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों को सौंपा प्रीमियम चेक

by admin

सेवा सदस्यों के दुर्घटनाजनित निधन के सन्दर्भ में दिनांक 01 मार्च 2024 को एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार की गरिमामय उपस्थिति में सेवा शासी निकाय की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष (सेवा) श्री संदीप माथुर ने, सेवा सदस्यों के दुर्घटनाजनित निधन के लिए सामूहिक बिमा कवरेज प्राप्त करने हेतु GPAIS (2024-25) पॉलिसी के लिए प्रीमियम राशि का चेक, बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि अधिकारियों को प्रदान किया। इस अवसर पर सेवा शासी निकाय के सदस्य सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक – कर्मचारी सेवाएं) सुश्री जया रॉय एवं अनुभाग अधिकारी (कर्मचारी सेवाएं – सेवा) सुश्री शैलजा सूर्यसेन उपस्थित थे।

श्री पवन कुमार ने सेवा द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। श्री संदीप माथुर ने सेवा शासी निकाय के सदस्यों को उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। सीआरएम (यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड) श्री बी के सिंह ने अपने विचार रखते हुए उत्तम सेवा का आश्वासन दिया। उनके साथ प्रबंधक (यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड) सुश्री भावना चांदवानी भी उपस्थित थी।

 महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एवं सचिव (सेवा) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उपाध्यक्ष (सेवा) श्री बृज बिहारी मिश्रा ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन किया।

वर्तमान सेवा कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है जिसमें अध्यक्ष श्री संदीप माथुर, उपाध्यक्ष श्री बृज बिहारी मिश्रा, सचिव श्री अमूल्य प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष श्रीमती एन आशा, संयुक्त सचिव श्री नन्द किशोर, संयुक्त सचिव श्री हरी राम यादव सहित आठ और सदस्य शामिल हैं।

Related Posts